मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बैगानी दाल इकाई का शुभारंभ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बैगानी दाल इकाई का शुभारंभ

आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी- जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत में 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर डिण्डौरी कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार एवं राज्य समन्वयक यशवंत सोनवानी के मार्गदर्शन में बैगानी दाल इकाई का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि संजय साहू राज्य प्रतिनिधि, एवं अश्वनी चौरसिया मंडल अध्यक्ष द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। उक्त इकाई के संबंध में संघमित्र कमल सोनवानी द्वारा बताया गया कि संघ अंतर्गत संचालित कंजर्वेशन ऑफ ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर कार्यक्रम द्वारा 1000 बैगा किसान परिवारों के साथ कोदो कुटकी एवं अरहर उत्पादन कार्य किया जा रहा है, उक्त उत्पादित कोदो कुटकी एवमं अरहर का उचित मूल्य प्रदाय कर संकलन कर दाल तैयार किया जावेगा, जिससे संघ में जुड़े महिलाओं को रोजगार एवं किसानों को बाजार मिल सकेगा पिछले 3 वर्षों से कोदो कुटकी से कोदो बर्फी एवं नमकीन तैयार किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि ओम प्रकाश साहू, प्रमोद साहू, ब्रजमोहन परस्ते, मान सोनवानी , शंकर भदौरिया व संघ से संघ अध्यक्ष श्रीमती रसीला यादव, सचिव पुष्पा कुशराम, संघ प्रतिनिधि कविता गायग्वाल, जयमति बैगा, आशा विश्वकर्मा एवं संघ स्टाफ परियोजना समन्वयक समसून निशा कुरेशी, लेखा सहायक श्वेता मरावी, कृषि सहायक सुदेश धुर्वे, ज्ञान सिंह धुर्वे, इकाई संलग्न है महिलाएं एवं समूह सदस्य शामिल रहे हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।