पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है । पेंशनर घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए ऑनलाईन आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे । यह सुविधा 1 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। इस सुविधा को मुहैया कराने में पेंशन डायरेक्टर जी ० के ० शर्मा की अहम भूमिका रही है । एम ० एस ० बघेल , जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ ही बैंक संबंधी अन्य समस्याओं से घर बैठे निजात पाने में यह पोर्टल सहायक होगा । पेंशनर https://www.pensionseva.sbi/ पर क्लिक कर ऑनलाईन अपना जीवन प्रमाण पत्र वीडियो कॉल के माध्यम से जमा कर सकेंगे । इस सुविधा के बाद अब पेंशनरों को बैंक जाने से मुक्ति मिलेगी । उन्होंने बताया कि अभी यह सुविधा केवल भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से पेंशन पा रहे नागरिकों के लिए ही प्रारंभ की गई है उन्होंने अधिक से अधिक इसका उपयोग करने की अपील की है ।
आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी- वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ ही बैंक संबंधी अन्य समस्याओं से घर बैठे निजात पाने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है।
