आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी- केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि हमारा प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढे हैं। मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिषा में लगातार काम कर रही है। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोडकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मध्य-प्रदेश के विकास और उत्थान के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। सभी को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लेना होगा। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ज्योतिप्रकाष धुर्वे, पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, डॉ0 सुनील जैन, राजेन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने देखा और सुना। केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में ’’एक जिला एक उत्पाद’’ अंतर्गत कोदो-कुटकी और दाल प्रसंस्करण इकाईयों का ई-लोकार्पण किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में कोदो-कुटकी और दाल प्रसंस्करण इकाईयों के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी अनाज की राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक मांग है। इसकी मार्केटिंग कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं मुनाफा कमाएंगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में आवागमन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गांव-गांव और मजरे टोलों को पक्की सडकों से जोडा गया है। पुल-पुलियों का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज लेने के बाद द्वितीय डोज निर्धारित समय-अवधि में लगाएं। इससे कोरोना संक्रमण से बचाव होगा, टीकाकरण पूर्णतः सफल और सुरक्षित है। डिंडौरी जिले के स्थानीय कलाकारों ने मध्यप्रदेष स्थापना दिवस के अवसर पर देषभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारो ने कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में संदेश दिया। इस अवसर पर निंबध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगता के प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया।
हमारा प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ रहा है: केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
