आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में आज दिनांक 1 नवंबर 2021 कांग्रेस सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने किया।कांग्रेस सदस्यता महा अभियान के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपने अपने ब्लॉकों, मंडलम, सेक्टरों, मतदान केंद्रो में अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, अन्य, प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रोफेशनर्स, को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएं , वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि भारत देश की आजादी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने कुर्बानियां दी, और देश की आजादी के बाद देश के नव निर्माण एवं देश देश की एकता अखंडता को कायम रखने आजादी के बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी हैं,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, हमारे लाडले नेता राहुल गांधी, और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के हाथों को मजबूत करें। हम सभी आज से ही संकल्पित होकर कांग्रेस के महा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। कांग्रेस सदस्यता महा अभियान के शुभारंभ में गिरवर सिंह मलगाम, मुकेश तिवारी, तुलसी राम मरावी, ब्रजेंद्र दीक्षित आलोक शर्मा, विक्की खान, विजय दहिया, वैभव कृष्ण परस्ते, रोहिणी प्रसाद तुरकेल, सुरेंद्र सरैया, कपूर बनवासी बिरजू सिंह धुर्वे, मनीष कुमार मार्को, लक्ष्मण यादव, डुमारी सिंह मसराम, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पुषाम, ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
