आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 13 नवंबर,जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश के कार्यपालक निर्देशक डा. धीरेन्द्र पाण्डेय का आगमन जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव हुआ डा. धीरेन्द्र पाण्डेय ने समग्र विकास के लिए संकल्पित कार्य कर रहे जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में चल रहे गतिविधियों को देखा, मंदिर और गौशाला में पूजन किया, आंवला नवमी के शुभदिन पर उन्होंने आंवला के पौधे का रोपण किया
जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यपालक निर्देशक डा. धीरेन्द्र पाण्डेय का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर सतीश चौबे, नेमलाल धुर्वे, नीलेश्वरी वैश्य ने किया
जन अभियान परिषद के कार्यपालक निर्देशक डा धीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा, जन अभियान परिषद पुनः पूर्ववत में नये रूप में कार्य करेगा, पूर्व से संपर्कित जन अभियान परिषद के सभी सदस्य, समितियां, वालेंटियर्स, मेंटर्स सभी कार्य करेंगे, जन अभियान परिषद समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगा, ऐसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निर्देश है ग्राम की समितियों के माध्यम से सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एवं सोशल आडिट की भी जिम्मेदारी होगी
जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव के अध्यक्ष एम. एल. साहू ने जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव द्वारा किये जा रहे कार्यों से उपस्थित जनों को अवगत कराया, समाजसेवी रामलाल रजक ने जन अभियान परिषद को सुझाव दिया
जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक रवि बर्मन ने आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक बी.एस. गहलोत, ब्लॉक समन्वयक, अमर लाल धुर्वे, गणेश सिंह राजपूत, अंजु दुबे,भानु प्रताप जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी धुर्वे, किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष धरम सिंह मराबी, बद्री सिंह, पूर्णकालिक दिलीप जाधव, उमेश रजक, गलेंद्र परन्तु आदि उपस्थित थे
