मंजूलाल पंद्रे ग्रामीणों के साथ समनापुर थाना में पहुँच पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध चोरी डकैती हत्या की असंका को लेकर की शिकायत
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 16 दिसम्बर, जिले के थाना समनापुर क्षेत्र के ग्राम कोको का मामला सामने आया हैं जहाँ मंजूलाल पंद्रे पिता मन्नूलाल पंद्रे जाति गौड़ के व्दारा कुछ ग्रामीणों को साथ थाना समनापुर में पहुँच लिखित शिकायत की गयी हैं की गई शिकायत में लिखा हैं कि हमारे घर बस्ती से दूर एवं जंगल किनारे निर्मित हैं जिससे निवासरत कुल हमारे परिवार में सदस्यों की संख्या 17 हैं जो संयुक्त रूप में रहते हैं दिनांक 14/12/ 2021 रात्रि 12:20 को हमारे घर के बाहर अपरिचित व्यक्ति घर से बाहर बिना आवाज के 5 की संख्या में खड़े थे पूर्व में चोरों की तीन बार फेरी लग चुका था इसलिए हम जागृत रहते थे हमारे घर में अज्ञात व्यक्ति आये जब इन के सामने हम पहुंचे तो दौड़ कर भागने लगे तब हम समझ गए कि ये चोर डाकू लुटेरा या हत्यारे हो सकते हैं, जैसे ही चोर चोर कह कर हम चिल्लाए तो गांव के धर्म, मत्तेसिहं, रामसिहं, श्याम कुमार ,भागवानी ,मंजू एवं परिवार के सब मिलकर 4 लोगों को पकड़ लिए एक महिला फरार हो गई।तत्काल 100 नंबर डायल किए कुछ ही देर में पुलिस आ गई थे, अज्ञात व्यक्ति ओमनी वैन नंबर MP 52 BA 0321 को हमारे घर से 1 किलोमीटर दूर खड़े करके आए थे हम भयभीत हो गये कि ये चोर लुटेरा हत्यारा भी हो सकते हैं, वे लोग बोल रहे थे हमें भानपुर होटल वाले मोहन दास ने लाया हैं और वह भी नहीं बोल रहे थे नाम पूछने पर भी नहीं बताएं एक बाइक में इन्हीं के साथी से वो भी कुछ नहीं बताये इसलिए हम भयभीत हैं मोहन होटल के सामने MP 20 CA 7184 गाड़ी में इनके साथ ही थे जो भानपुर में मोहन होटल में खड़ी थी पूर्व में तीन बार इन्हीं गाड़ियों में हमारे घर लुक छुप कर रात्रि में आ चुके हैं हमारे परिवार में जागने के बाद भागने में सफल हुए हैं चौथी बार में पकड़ाए हैं पूर्व में थाना में सूचना दी जा चुका हैं , हमारे जागने के बाद लुक छुप कर भाग जाने से हमारे परिवार दहशत में हैं और जान का भी खतरा हैं , इसलिए सूचना दे रहा हूं इस प्रकार की शिकायत थाना समनापुर में की गई हैं
इनका कहना है :-
कि ग्रामीणों के बताए अनुसार 4 लोगों के विरुद्ध धारा 457 के तहत कार्रवाई की गई है...!!!
थाना प्रभारी धीरज राज
