समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा का जिले में जगह जगह लोगों ने उत्साह के साथ किया स्वागत, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा का जिले में जगह जगह लोगों ने उत्साह के साथ किया स्वागत,

बुधवार को काफिला पहुँचा विक्रमपुर,आज डिंडौरी की ओर निकलेगी परिक्रमा यात्रा
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 दिसम्बर,डिंडौरी/विक्रमपुर-  महामंडलेश्वर श्री 1008 ईश्वरानंद जी स्वामी  महाराज के सानिध्य में समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा ग्राम बरगांव में दो रात विश्राम करने के बाद बुधवार को  ग्राम बरगांव से पुनः यात्रा आगे बढ़ते हुए ग्राम आमठेरा  पहुँची जहाँ ग्रामीणों द्वारा स्वामी जी व परिक्रमा वासियों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया व समस्त परिक्रमा वासियो को चाय पानी की व्यवस्था की गई । ततपश्चात यात्रा ग्राम बरझर पहुची यहाँ पर भी ग्रामीणों द्वारा स्वामीजी व परिक्रमा वाशियो का स्वागत किया व चाय पानी की व्यवस्था की गई । इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए  ग्राम अमेरा पहुँची जहाँ सतीश चौबे, बाबा ठाकुर, राजू गुप्ता आदि की आगवानी में ढोल नगाड़े ,कलस यात्रा एवं सैकड़ो की संख्या में जनजातीय  लोक नृत्य के साथ स्वामी जी महाराज एवं साथ में चल रहे नर्मदा परिक्रमा वासियो का भव्य स्वागत किया गया ।  ग्राम आमेरा में स्थानीय समाज की ओर से दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई थी । दोपहर भोजन पश्चात यात्रा अगले पड़ाव ग्राम विक्रमपुर के लिए प्रस्थान किया । इस दौरान यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ग्राम डुंगरिया आनाखेड़ा आदि ग्रामो में ग्रामीणों द्वारा यात्रा का  जगह-जगह स्वागत किया गया व चाय पानी की व्यवस्था की गई । इसी दौरान ग्राम अमेरा से आनाखेड़ा तक शाहपुरा कांग्रेस विधायक भुपेंद्र मरावी भी स्वामी जी के  साथ पैदल चले।  ग्राम आनाखेड़ा से यात्रा आगे बढ़ते हुए शाम 5:45 बजे ग्राम विक्रमपुर पहुँची, जहाँ यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। इसके पूर्व ग्राम प्रवेश के दौरान भाजपा मंण्डल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय की  अगुवाई में  ग्राम विक्रमपुर वासियो की ओर से पूज्य स्वामी उत्तमजी  महाराज का ढोल नगाड़ों और कलस यात्रा के साथ  स्वागत किया गया ।  इस पूरी यात्रा के दौरान पर्यटन विकाश निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक,बुधनी विधानसभा के विधायक प्रतिनधि महिपाल राजपुरोहित,राम बाबा जी,विश्वजीत, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत , जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया , डिंडौरी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज तेकाम,झाम सिंग जिला भाजपा महामंत्री अवधराज  बिलैया ,महिला मोर्चा अध्यक्ष नरवदिया मरकाम,रजनी श्रीवास,आशीष सोनी,कुलपत धुरबे,नरेश दुबे,रमेश दुबे,राकेश शर्मा,रामानुज राव व साथी कार्यकर्ता  यात्रा में उपस्थित रहे । यात्रा के साथ जिला  यात्रा सह प्रभारी मनोज मिश्रा ,जन कल्याण केंद्र के व्यवस्थापक जामसिंह भाई भी यात्रा के साथ रहे । रात्रि विश्राम के दौरान  नर्मदा आरती एवं स्वामी महाराज द्वारा नर्मदा पुराण पर धार्मिक प्रवचन दिया गया व स्थानीय  समाज की ओर से भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । दिनाँक 16/12/21 को  सुबह 8:00 बजे स्वल्पाहार के बाद स्वामीजी के सानिध्य में  यात्रा डिंडौरी कोर्णाक मैरिज गार्डन के लिए प्रस्थान करेगी जहां यात्रा का रात्रि पड़ाव रहेगा। इसके पूर्व ग्राम शाहपुर में समाज की ओर से दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई तथा यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामो में चाय पानी की व्यवस्था की गई हैं ।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।