राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 दिसम्बर,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान संपन्न कराने के तहत कोतवाली पुलिस बुधवार की शाम तक लगभग 60 लाइसेंसी हथियार जमा करा लिए हैं,,,,,,, कोतवाली थाना क्षेत्र में लाइसेंसी सुधा हथियारों की कुल संख्या 87 बताई गई है, गौरतलब है,कि पंचायत चुनाव के पूर्व आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला दंडाधिकारी ने जिला में आज से अस्थाई रूप से सभी शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं,,,जिन्हें आगामी आदेश तक पुलिस अभिरक्षा में जमा करना अनिवार्य है,आदेश का पालन नहीं करने की दशा में शस्त्र लाइसेंस स्थाई तौर पर रद्द कर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।
इसके साथ ही पुलिस कप्तान संजय सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सी के सिरामे ने स्थाई वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत भी प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिला बदर हेतु भी आदतन बदमाशों की सूची तैयार कर ली है...इलाके के निगरानी सुधा बदमाश गुंडा प्रवृत्ति और अपराधियों में लगातार शामिल आरोपियों पर भी पुलिस नकेल कसने की तैयारी में जुट गई है।।।
