ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम हुए मुहाल,खेती भी सूखने का डर, ग्रामीणों
ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 15 दिसम्बर,अझवार रैयत के सोसायटी मोहल्ले में लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर विगत 5/6दिनों से उड़ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि 5/6दिन पूर्व ट्रांस फार्मर अचानक से तेज आवाज के साथ फट गया और उसमें से ऑयल निकल कर जमीन में फ़ैल गया।तभी से उक्त ट्रांस फार्मर से जो कनेक्शन है।जो कि लगभग35/40घरों में है ।उन घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। साथ ही लगभग आठ दस किसान जो टी पी खेती के लिए हैं,बिजली ना मिल पाने से खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि हमारी फसल सूख सकती है और समय से खेती ना होने से काफी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि जंगली क्षेत्र होने से अंधेरे में कीड़े मकोड़े का भी डर बना रहता है।लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। और रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों उच्च अधिकारीयों से मांग की है कि जल्द ही नया विद्युत ट्रांस फार्मर लगाया जाए जिससे हमारी समस्या का समाधान हो सके।
