राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 15 दिसम्बर,पंचायत सचिव ने एक जीवित महिला को मतदाता सूची पर मृत घोषित कर दिया गया जिससे महिला को तमाम सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। महिला खुद को जिंदा साबित करने कलेक्टर पहुँची जनसुनवाई में शिकायत कर जांच की मांग की है।
मामला जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोको के वार्ड क्रमांक 16 लखनपुर का है जहाँ की मतदाता क्रमांक 1405 की सागर बाई पति स्वर्गीय गुहरु जाति गोड़ तो जीवित है लेकिन सचिव शिव प्रसाद यादव के द्वारा सागर बाई को मृत घोषित कर दिया गया है जिससे ना तो वह पंच का चुनाव लड़ पा रही हैऔर आने वाले पंचायत चनाव में मतदान करने से भी वंचित हो गई है। पीड़ित सागर बाई मंगलवार को कलेक्टर पहुँच जनसुनवाई में अर्जी लगा कलेक्टर से की गुहार कि जीवित मतदाता को मृत घोषित करने वाले सचिव शिव प्रसाद यादव के विरुद्ध तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की कष्ट करें ।
