हैंडपंप का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर और पानी के लिए परेशान छात्रावास की छात्राएं पढाई के समय में पानी के लिए करती जद्दोजहद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हैंडपंप का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर और पानी के लिए परेशान छात्रावास की छात्राएं पढाई के समय में पानी के लिए करती जद्दोजहद

आखिर कब मिलेगीआदिवासी बाहुल्य डिण्डोरी जिले के स्कूलों और छात्रावासो को पीने के पानी की समस्या से निजाद
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 15 दिसम्बर,डिंडौरी समनापुर की सीनियर आदिवासी  बालिका उत्कृष्ट छात्रावास की छात्राएं बहुत दिनों से पानी के लिए परेशान होती दिखाई दे रही है और वहीं हैंडपंप का गंदें पानी का उपयोग छात्राओं की मजबूरी दिखा रहा है   ।आपको बता दें कि यह छात्रावास उत्कृष्ठ विद्यालय और ब्लाक शिक्षा अधिकारी के आफिस से लगा हुआ है इसके बाद छात्रवास के ये हालात, अधिकारियों की लापरवाही को वयान करते है ,वहीं छात्रवास की बच्चो और छात्रावास प्रभारी से इस बारे पूछा गया तो कैमरे मे कुछ भी बोलने मना कर दिया गया, पर वहीं जानकारी मे बताया कि अधिकारियों और पंचायत के जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या  का कोई हल नही निकाला गया हैं ,वहीं जिस हेंडपंप से बच्चे पानी भर रहे हैं उसके सामने पंचायत का नल कनेक्शन फटा होने से  ,पानी बरवाद हो रहा है,ओर पंचायत समस्या से  बेखबर।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।