20 हजार रुपये की रिश्वर लेते परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

20 हजार रुपये की रिश्वर लेते परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 21 दिसम्बर,जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई सतेन्द्र भलावी को किया गिरफ्तार  डिंडोरी मे रिश्वत लेते महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी गिरफ्तार हुए है शहपुरा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सतेन्द्र भलावी को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा हैं दरअसल पीड़ित से 1 लाख 84 हजार रुपए का बिल पास करवाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी । तेजस्विनी जागृति महिला संघ के संघ मित्र दिनेश समरिया की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त टीम ने भलावी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ गिरफ्तार कर लिया हैं
यह कार्यवाही जनपद मुख्यालय शहपुरा के वार्ड क्रमांक 2 में परियोजना अधिकारी सतेंद्र भलावी के किराए के आवास में मंगलवार की सुबह 10 बजे हुई।बताया गया कि समूह का आंगनवाडी केंद्रों में कोदो, कुटकी की पट्टी, बिस्कुट,नमकीन की सप्लाई का एग्रीमेंट है।महिला बाल विकास शहपुरा अंतर्गत 125 आंगनबाड़ी केंद्रों में समूह यह सप्लाई करता आ रहा है।
शिकायतकर्ता समूह के संघ मित्र दिनेश कुमार समरिया ने बताया कि नवंबर माह का बिल एक लाख 84 हजार का था। परियोजना अधिकारी ने बिल में कटौती कर एक लाख 41 हजार कर दिया गया था। पूरा बिल भुकतान कराने के नाम पर उनसे 20 हजार की रिश्वत मांगी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से कर दी। मंगलवार की सुबह जब दिनेश कुमार रिश्वत की राशि पहुंचाने परियोजना अधिकारी के घर गए तो, उन्होंने छत के ऊपर धूप में बुला लिया और रिश्वत की राशि आयने के नीचे रखने को कहा। कुछ देर बाद जब परियोजना अधिकारी रिश्वत में मिली राशि को कमरे में रखने छत से नीचे उतर रहे थे तो लोकायुक्त टीम में गिरफ्तार कर लिया।
 जबलपुर लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक स्वप्निल दास, पंकज तिवारी, अमित गावडे, विजय बिष्ट, राजेश विश्वकर्मा और राजेश पटेल ने अधिकारी काे पकड़ा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।