राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 21 दिसम्बर,देश में बढ़ रहे कोरोना ओमिक्रोन वायरस संक्रमण के बाद भी पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया में कोरोना ओमिक्रोन से मुख्यालय से लेकर ब्लॉक मुख्यालयो तक किसी में कोई खोफ नही नजर आ रहा
मंगलवार को अमरपुर जनपद मुख्यालय में त्रि - स्तरीय पंचायत चनाव में नामांकन की समीक्षा में पहुंचे महिला-पुरुष, युवक-युवतियां बिना मास्क और सामाजिक दूरी के घंटों झुंड लगाए देखे गए,
जबकि डिण्डोरी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने शुक्रवार को त्रि - स्तरीय पंचायत निर्वाचन के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जोनल अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने पंचायत चुनाव के प्रावधानों को संज्ञान में रखते हुए मतदान एवं मतगणना संबंधी सभी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक व्यवस्थित ढंग से करें के निर्देश दिये थे।
