आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 21 दिसम्बर,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकास खंड शहपुरा के ग्राम बस्तरा माल की प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा विकास खंड समन्वयक डॉ नीलेश वरी वैश्य के मार्गदर्शन में जुरान नदी में 50 बोरियो का बोरी बंधान बनाकर जल संरक्षण कार्य के तहत पानी रोकने का कार्य किया गया।बोरी बंधान कार्य से आस पास के खेतो में गेहूं चना मटर की फसलों में सिंचाई की जा रही है साथ है खैर माई मोहल्ला के सभी लोग दैनिक कार्य में इस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।साथ ही ग्राम गणेश पुर में भी जल संरक्षण के तहत प्रस्फुटन समिति द्वारा पत्थर का बंधान बनाकर पानी रोका गया
जिसमें प्रस्फुटन समिति से गजराज परस्ते विनोद सिंह प्रयाग सिंह पान बाई कृष्णा बाई अशोक सिंह और लेख सिंह उपस्थित रहे
