बजाग एवं शहपुरा में अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की गई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बजाग एवं शहपुरा में अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की गई

आई विटनेस न्युज 24 बुधवार 22 दिसंबर कलेक्टर  रत्नाकर झा ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देष दिए है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी एम.आर. उइके ने बताया कि वृत बजाग के उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में 3 आरोपियों से 15 लीटर हाथ भट्टी शराब और 15 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई। वृत्त प्रभारी शहपुरा/उपनिरीक्षक रामायण प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में वृत शहपुरा में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में आरोपी से 10 लीटर हाथ भट्टी शराब और 80 किलो लाहन जप्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपियो पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किये गए हैं। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक रामभरोस ठाकुर एवं गेंद लाल बरकडे व होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।