चीलत के शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

चीलत के शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मामला वन परीक्षेत्र डिंडोरी के कक्ष क्रमांक 236 गोयरा की जंगल में चीतल के शिकार का मामला सामने आया है,,,,,,,
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 22 दिसम्बर,संरक्षित वन्य प्राणी के शिकार के आरोप में वन विभाग के अमले ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बावद अनुविभागीय अधिकारी फॉरेस्ट बसंत पिछोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, गोयरा के जंगल में मंगलवार की दोपहर वन्य प्राणी के शिकार की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसको गंभीरता रूप से लेते हुए, क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई थी। इसी दौरान बुधवार की सुबह गश्ती दल को सूचना के कक्ष क्रमांक 236 राजस्व क्षेत्र में कुछ लोग चीतल के मांस को पकाने की फिराक में है, सूचना के मध्य नजर एसडीओ फॉरेस्ट बसंत पिछोरे के मार्गदर्शन में रेंजर भाग्यशाली, डिप्टी रेंजर गोरेलाल चौधरी, प्रमोद पाटिल ,शिव भजन लाल, वनरक्षक नितेश धुर्वे ,विमला मरावी, ज्योतिष ,सुनीता मरावी, अमृत, नितिन,यशवंत, खुशबू मरावी की टीम ने मौके पर दबिश देकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
कुल्हाड़ी और बका और मांस पकाने के बर्तन जप्त किए गए हैं ,आरोपियों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर कुत्तों के खदेड़ने से चितल थक गया था ,जिसका फायदा उठा आरोपियों ने चीतल पर कुल्हाड़ी से हमला किया था ,जिससे शीतल की मौत हो गई थी, वन विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।।।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।