लाखों की लागत से लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर अनुपयोगी
ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 30 दिसम्बर,ग्राम अझवार में विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों रुपए की लागत से लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर अनुपयोगी साबित हो रहा है। गांव में सारस ताल रोड में राजकरण के घर के पास लगभग 4/5महीने पहले मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया था।लेकिन आज तक उसमें बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं जोड़ा गया,जिससे मोहल्ले के ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है और ग्रामीण लालटेन जला कर गुजारा कर रहे है।ग्रामीणों के मुताबिक मोहल्ले तक पोल एवम् विद्युत लाइन लगभग 4/5महीने पहले ही पहुंच गई है ट्रांस फार्मर भी लगाया गया है,पर विद्युत विभाग की लापरवाही से आज तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, जिससे मोहल्ले वालों को लालटेन चिमनी जला कर गुजारा करना पड़ रहा है,ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही उक्त ट्रांस फार्मर से कनेक्शन किया जाए, जिससे हमारी समस्या का समाधान हो सके।
