बुधवार को यात्रा ग्राम रैपुरा से निकलकर ग्राम राई पहुँची,जगह-जगह ग्रामीणों ने किया यात्रा का स्वागत
अनिल साहू के साथ राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुुुधवार,29 दिसम्बर,श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी ईश्वरानंद महाराज जी के सानिध्य में समर्पण माँ नर्मदा धार्मिक पद यात्रा बुधवार को ग्राम रेपरा से आगे बढ़ते हुए अगले पड़ाव ग्राम राई लिए आगे निकली जहां रास्ते मे जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।किसलपुरी में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत कर चाय बिस्कुट की व्यवस्था की गई,ततपश्चात यात्रा आगे बढ़ी दोपहर बाद यात्रा ग्राम सक्का पहुँची जहां भोजन ग्रामीणों द्वारा कराया गया,भोजन उपरांत के बाद यात्रा राई के लिए प्रस्थान हुई।
ग्राम किसलपुरी में सुनील मिश्रा सीता राम पटवारी, मोहन मिश्रा,अनिल साहू राम सुजान मिश्रा राजकुमार मिश्रा महेंद्र राव शिवराम बर्मन, विनय मिश्रा, संतोष बर्मन के साथ यात्रा का स्वागत किया ,और सभी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को चाय व स्वल्पाहार की व्यवस्था की, और स्वामी महराज के साथ कुछ समय के लिए पैदल यात्रा में शामिल हुए।
ग्राम सक्का के सक्रिय कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीण धर्मावलंबियों द्वारा ढोल नगाड़े ,कलस यात्रा के साथ स्वामी महाराज एवं माँ नर्मदा परिक्रमा वासियो का जोरदार स्वागत किया गया । ग्राम में यात्रा प्रवेश के दौरान जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया, यात्रा सह प्रभारी मनोज मिश्रा, मंडल महामंत्री अनिल साहू भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकृष्ण नायक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव पवन सांडिया नीरज कुमार नंदा शिक्षक BEO चिचाम BRC सुवेश दुबे S ,K ,दास पवन साहू प्रियांक परस्ते आनंद मरावी अयोध्या सांडिया विकास सुभाक परस्ते लक्ष्मी नारायण यादव रईस अहमद ज़ैदी शेख अमजद शैलेन्द्र सिगौरे सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ रहे।
शाम 5:30 बजे यात्रा ग्राम राई पहुँची जहा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत,जिला महामंत्री अवध राज बिलैया भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू शाहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंग,आशीष सोनी,ग्राम सरपंच श्रीमती शिवरानी भवेदी जिला प्रचारक पंकज पाण्डे, धर्म जागरण प्रमुख आत्मा राम सहित ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े व कलश से महामंडलेश्वर स्वामी व सभी परिक्रमा वाशियो का स्वागत किया।शाम 7 बजे स्वामी जी द्वारा नर्मदा जी आरती की गई व भक्तजनों व उपस्तिथ श्रद्धालुओं को नर्मदा पुराण पर प्रवचन दिए गए,जिसे सभी श्रोताओं ने भावविभोर होकर सुना।प्रवचन उपरांत सभी परिक्रमा वाशियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर शयन किया।
यात्रा के दौरान संपूर्ण जिले में पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्ध रही।बुधवार को यात्रा के साथ डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंग के साथ कोतवाली प्राभारी सी के सिरामे, यातायात प्राभारी राहुल तिवारी,एस आई अनुराग जामदार,आरक्षक पाटले सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
आज यात्रा डिंडौरी जिले ग्राम राई से निकलकर मण्डला जिले के लिए प्रस्थान करेगी, रास्ते जिले ग्राम हर्रा टोला में ग्रामीणों द्वारा भोजन कराया जाएगा ततपश्चात यात्रा मण्डला जिले के ग्राम चाबी के लिए रवाना होगी जहां यात्रा का रात्री विश्राम होगा।
