जरा सी बारिश ने खोली नगर परिषद की स्वच्छता की पोल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जरा सी बारिश ने खोली नगर परिषद की स्वच्छता की पोल

शहीद स्मारक के पास नाली ओव्हर फलो होकर बह रही 
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 29 दिसम्बर,नगर परिषद शहपुरा साफ सफाई के नाम से लाखो रूपये खर्च करती है परन्तू नगर में साफ सफाई के हाल बेहाल है पिछली दोपहर मंगलवार को हुई थोडी देर की बारिश ने शहर में हो रही साफ सफाई की पोल खोल के रख दी है पूरा शहर पानी पानी हो गया है नालियो का गंदा पानी पूरे सडक पर बह रहा है और लोगो के घरो मंे भी धुस गया जिससे जाहिर होता हेै कि साफ सफाई का नगर में किस तरह से ध्यान रखा जाता है कुछ इसी तरह का नजारा नगर के शहीद स्मारक में देखने को मिला जहंा पर नगर का पूरा गंदा पानी सडको पर बह रहा था । 
नगर का हद्रय स्थल ही गंदगी का शिकार 
शहपुरा नगर परिषद के हदय स्थल में बना शहीद स्मारक जिसमें सभी लोग शहीदो को याद करने के लिए और उनकी याद मंे बनाया गया था जहां पर वर्ष में दो बार राष्ट्रीय त्यौहार में तिरगां झंडा भी फैराया जाता है ऐसे स्थल में साल भर कचरा और गंदगी का अंबार लगा रहता है और साफ सफाई के नाम पर विशेष सफाई भी साल भर में सिर्फ दो बार ही होती हैै,अभी मंगलवार को दोपहर में हुई थोडी देर की बारिश में नालिया चोख होने के कारण शहीद स्मारक के चारो तरफ नालियो की पूरी गंदगी जमा हो गई सडक पर पूरे समय नाली का गंदा पानी बहता रहा है और लोग मजबूरी में गंदगी से निकलते रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।