आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 11 दिसम्बर,शहपुरा थाना इलाके के बस्तरामाल के पांच ग्रामीणों से लोन दिलाए जाने के नाम पर एक युवक ने 40हजार रूपये की ठगी की पीड़ित व्यक्तियों ने थाने पहुंच लिखित शिकायत की है आपको बता दें कि बरौदा निवासी तीरथ कुमार झारिया के ऊपर बस्तरामाल के बंजर टोला के पांच ग्रामीणों ने लोन दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए ठगी करने पर थाने में शनिवार को लिखित शिकायत की हैं वही ठगी के शिकार हुए पांचों ग्रामीणों ने बताया कि बरौदा निवासी तीरथ कुमार झारिया ने कहां था की दो लाख लोन दिलाएंगे लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक बरौदा निवासी तीरथ कुमार झारिया ने लोन नहीं दिलाया जब ग्रामीण अपने पैसा मांगने तीरथ के पास गए तो उन्होंने कहा कि पैसे नहीं लौटाए जाएंगे आपको जो भी करना है वह कर ले और गाली गलौज करने लगा वही ग्रामीणों ने नजदीकी थाना शहपुरा पहुंच थाना प्रभारी अखिलेश दहिया से लिखित शिकायत कर और राशि वापस दिलाए जाने की मांग किए हैं
Home
Unlabelled
लोन के नाम पर एक युवक ने की ग्रामीणों से 40 हजार रूपये की ठगी
लोन के नाम पर एक युवक ने की ग्रामीणों से 40 हजार रूपये की ठगी
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
