आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 12 दिसम्बर,प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में ग्रह निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान 12 दिसंबर को प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की गई। प्रशिक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई। बताया गया कि पंजीयन प्रभारी राजेंद्र प्रसाद तिवारी व सह प्रभारी पवन कुमार झारिया को बनाया गया है। मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी जित्तू राय व सुरेंद्र साहू को दी गई है। स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए राहुल रैकवार व दिलीप कुमार झारिया को नियुक्त किया गया है। स्वागत व्यवस्था श्रीमति गिरजा कारपेंटर देखेंगी। अतिथि सत्कार के लिए सुमन साहू, मधु वनवासी, लक्ष्मी बरमैया को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया संचालक का दायित्व आशीष गौतम व निशि राजपूत को दिया गया है। प्रशिक्षण का आयोजन मंडल अध्यक्ष के गृह निवास में होगा ,प्रशिक्षण में सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने महामंत्री सुरेन्द्र साहू ने अपील की है
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
