सरस्वती उत्तर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में मनाई गई गणिताचार्य श्रीनिवास रामानुजन जयंती - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सरस्वती उत्तर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में मनाई गई गणिताचार्य श्रीनिवास रामानुजन जयंती

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 23 दिसम्बर,सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में गणिताचार्य श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत रामानुजन के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया मंचस्थ अतिथियों में तिलक बाल कल्याण समिति डिंडोरी के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया मुख्य अतिथि हरिनारायण सिंह प्राचार्य ओम प्रकाश श्रीवास प्रधानाचार्य, नंदकिशोर चौकसे मंचस्थ रहे कार्यक्रम में संस्था के छात्रों के द्वारा गणिताचार्य रामानुजन से सम्बंधित गीत भाषण प्रस्तुत किए गए वहीं संस्था के आचार्य सौरभ समैया एवं नंदकिशोर चौकसे के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया आचार्य सौरभ समैया के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि जिस प्रकार शरीर के लिए मस्तिष्क जरूरी है उसी प्रकार सभी विषयों और जीवन के लिए गणित अनिवार्य और जरूरी है अंत में अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में  गणित विषय एवं श्रीनिवास रामानुजन के जीवन इतिहास पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य हरिनारायण सिंह के द्वारा किया गया मंच का सफल संचालन राजेश चौहान के द्वारा किया गया कार्यक्रम में समस्त भैया बहन एवं आचार्य उपस्थित रहे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।