आज फिर से करंजिया से जिले में प्रवेश करेगी समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा,यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आज फिर से करंजिया से जिले में प्रवेश करेगी समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा,यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 दिसम्बर,आज ग्राम करंजिया में जिले की सीमा पर समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।जिला यात्रा प्रमुख रवि राज बिलैया ने बताया कि उत्तम स्वामी जी महाराज द्वारा  आयोजित समर्पण माँ  नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर अमरकंटक से  होते हुए आज दिनाँक 23/12/21 को  जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए शाम 4-5 बजे के आस पास ग्राम करंजिया पहुचेगी । जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा ।यात्रा का रात्रि पड़ाव भी आज दिनाक को यही करंजिया में रहेगा । यात्रा में महान संतश्री श्री  1008 महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी ईश्वरानंद जी  महाराज  ,तथा  कुल मिलाकर 182 नर्मदा परिक्रमा वासि  यात्रा में साथ चल रहे हैं । जिनका  जिले में यात्रा प्रवेश के दौरान  करंजिया  में  धर्मावलंबियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा । ग्राम करंजिया में रात्रि विश्राम के दौरान  महान संत पूज्य उत्तम स्वामी महाराज द्वारा नर्मदा आरती एवं नर्मदा पुराण पर धार्मिक प्रवचन दिया जायेगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में धर्मावलंबि पहुँच कर धार्मिक लाभ लेवे  ।यात्रियों के लिए रात्रि भोजन एवं सुबह के  नाश्ते की व्यवस्था ग्राम समाजजनों की ओर से किया जाना है । दिनाँक 24/12/21 को सुबह यात्रा अगले पड़ाव ग्राम रूसा के लिए प्रस्थान करेगी ।जहाँ दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई हैं ।
 यात्रा की पूर्व तैयारी को लेकर बुधवार को जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत द्वारा  ग्राम  करंजिया ,रूसा ,गोरखपुर  आदि स्थानों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया व संबंधित ग्राम के सक्रिय कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान जिला महामंत्री जयसिंह मरावी , मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोंगरे , दिलीप ताम्रकार, नितिन राय  एवं अन्य वरिष्ठ  नागरिक व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।