आदर्श आचार संहिता को ताक में रख पूर्व सरपंच धनराज सिंह मरावी ने की ग्राम सभा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आदर्श आचार संहिता को ताक में रख पूर्व सरपंच धनराज सिंह मरावी ने की ग्राम सभा

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की ग्रामीणों ने की शिकायत 
 प्रेक्षक श्री चौहान से कार्यवाही की आस
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 दिसम्बर,निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में आचार संहिता लगाई हुई है तो वही डिंडोरी जिले के डिंडोरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत के द्वारा एवं ग्रामीण की के पूर्व वर्तमान सरपंच के द्वारा आदर्श आचार संहिता को ताक में रखकर ग्राम सभा की गई तो वहीं ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा किए गए ग्राम सभा की शिकायत डिंडोरी पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक श्री चौहान से की पर सरपंच धनराज सिंह मरावी के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें निर्वाचन आयोग का भी भय नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के शासकीय कोटवार नत्थू लाल पिता अर्जुन लाल एवं कोटवार के चाचा तितरा लाल ब बारेलाल धूलिया दोनों व्यक्तियों के द्वारा सरपंच ने बुलाया है कहकर ग्रामीणों को पंचायत के ग्राम सभा में पहुंचने को कहा ग्रामीणों का कहना है कि इनके द्वारा धोखा देकर ग्रामीणों को बुलवाया गया वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच धनराज सिंह मरावी एवं ग्राम पंचायत केलवारा के कोटवार नहीं है बोला कि यदि कोई मनमानी पंच सरपंच जनपद सदस्य एवं जिला सदस्य के लिए फार्म भरता है तो उन ग्रामीणों को ₹500000 दंड दिया जावेगा ग्रामीणों ने प्रेक्षक श्री चौहान से कार्यवाही की मांग की है
इनका कहना है राजेश तिवारी-
वही इस संदर्भ में प्रेक्षक श्री जी एस चौहान के पी.ए का कहना है यह मामला संज्ञान में आया है इसकी शिकायत पूर्व में मिली थी जिसे समस्त शिकायतों को रिटर्निंग ऑफिसर को दे दी गई है जो भी कार्यवाही की जाएगी वह आपको उपलब्ध करा दी जाएगी


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।