राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 दिसम्बर, आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला में तथाकथित सरपंच प्रत्याशी के द्वारा आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि तथाकथित सरपंच प्रत्याशी मेंट के पद में अभी भी बना हुआ है, जोकि लोगों को बिना कार्य कराए मस्टर रोल के माध्यम से फर्जी भुगतान करा रहा है, जिसमें रोजगार सहायक इंद्र सिंह बालरे, इसमें तथाकथित सरपंच प्रत्याशी का वाखूबी साथ निभा रहे हैं, ग्रामीणों द्वारा बताया गया, कि हमारी ग्राम पंचायत मुड़िया कला में मनरेगा योजना अंतर्गत कंटूर ट्रेंच का निर्माण कार्य चल रहा है ,जिसमें सरपंच प्रत्याशी अपना चुनावी कैंपियन करते हुए ,जो लोग कार्य में अनुपस्थित होते हैं, उनको भी फर्जी मस्टर भरकर भुगतान करा रहा है, और अपना चुनाव जीतने का रास्ता बनाते जा रहा है, ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत 181 में की गई ,लेकिन आज दिनांक तक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जो यह दर्शाता है कि आचार संहिता के लगने या नहीं लगने से प्रसाशकीय कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है!
