आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 22 दिसम्बर,मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बनी हुई असमंजस की स्थिति में अब एक और मोड़ आ गया है।
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। किसी भी सीट के परिणाम घोषित नहीं होंगे।
ओबीसी आरक्षण खत्म किए जाने और इस वर्ग के आरक्षित पदों को सामान्य किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने के बजाय विधानसभा में सरकार के ऐलान से राज्य निर्वाचन आयोग भी गफलत में फंस गया है। अब आयोग ने जिन शेष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया को जारी रखा है, उनकी मतगणना और नतीजों के ऐलान को भी रोक दिया है। मतगणना से संबंधित सभी दस्तावेज उपस्थित अभ्यर्थियों व एजेंटों की उपस्थिति में सील बंद कर सुरक्षित रखने का फैसला किया है। इसी तरह निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में भी आयोग ने ऐसे प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित करने से रोक दिया गया है।
