राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 22 दिसम्बर,डिंडौरी- नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम ने समस्त दुर्गा पंडालों के स्थान पर रंगमंच बनाने के लिए भूमि पूजन किया है। आपको बतादे नगर परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष समेत पार्षदों की उपस्थित मे नगर के समस्त दुर्गा पंडाल व गणेश पंडालके स्थान पर रंगमंच बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया है। इसी तारतम मे आज नगर के सरकारी बस स्टैंड के बाजू में दुर्गा पंडाल के स्थान पर रंगमंच के लिए भूमि पूजन किया है जहां नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम,उपाध्यक्ष महेश पाराशर, पार्षद पल्टू विश्वकर्मा सहित अन्य पार्षदगण व समिति के पदाधिकारी व सदस्यो की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया साथ ही जल्द से जल्द रंगमंच तैयार कर समिति को सोपने को कहा गया है।
