भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेसियों का किया पुतला दहन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेसियों का किया पुतला दहन

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 22 दिसम्बर,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आव्हान व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के निर्देशन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा डिंडोरी के द्वारा कांग्रेस के षड्यंत्र के चलते मध्यप्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव में रोक लगा दी गई है, जिससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में निवासरत लगभग 51% ओबीसी वर्ग में रोष व्याप्त है तथा 70 हजार ओबीसी के आरक्षित पदों पर चुनाव ना होने से ओबीसी वर्ग को हानि हुई है। इसी तारतम्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से अजजामोर्चा के प्रदेश महामंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नवाब मंसूरी, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र राठौर, सुदील बरमैया, पीतांबर पाराशर, कान्हा शर्मा, शिवम चौहान, मनी सैनी, धर्मेंद्र पाल मानिकपुरी, शांतनु पाठक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।