हमले में गभीर रूप से घायल महिला को बजाग स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती इलाज जारी
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 14 दिसम्बर,बजाग वन परिक्षेत्र के खपरिपानी के जंगलों में किसी काम से सुबह सुबह खपरिपानी जा रही पड़रिया डोंगरी की पाँच महिलाओं पर चार भालुओं ने हमला कर दिया बाकी महिलायें तो छुप गईं लेकिन शकुन नंदा पती सुरेंद्र नंदा को एक भालू ने जख्मी कर दिया महिला के हाथ और मुँह में गंभीर चोट आई हैं जिन्हें उपचार के लिए बजाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में उप परिक्षेत्र अधिकारी अजय पोल ने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र के जंगलों में वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ रही है अभी सिलपीढ़ी में बाईसन भी देखे गए हैं। घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है।
