शासकीय शिक्षक ने हड़प ली एक गरीब के आवास की राशि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शासकीय शिक्षक ने हड़प ली एक गरीब के आवास की राशि

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 14 दिसम्बर, डिंडोरी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया के सरपंच पति हितेंद्र परस्ते के द्वारा, एक गरीब असहाय महिला श्रीमती नरवरिया बाई पति स्वर्गीय जय सिंह धुर्वे, जाति बैगा निवासी ग्राम ग्वारा के प्रधानमंत्री आवास की राशि हड़प कर ली गई है, महिला के द्वारा थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाली चौकी विक्रमपुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, कि सरपंच पति हितेंद्र परस्ते जो कि एक शासकीय शिक्षक हैं, के द्वारा मेरे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति वर्ष 2017-18 की दूसरी किस्त ,यह कहते हुए की मैं तुम्हारा आवास बनवा दूंगा, कहकर मेरे स्वर्गीय पति जय सिंह धुर्वे से पूरे क़िस्त की राशि ले लिया था, लेकिन आज दिनांक तक मेरे आवास को पूरा नहीं बनवाया, और ना ही मुझे मेरे पैसे वापस दिए, जबकि मेरा प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, मैं कच्चे मकान में रहने को विवश हूं, जबकि मेरे साथ वाले लोगों का आवास पूर्ण हो चुका है, मेरा आवास आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, हितेंद्र परस्ते कहने को तो एक शासकीय शिक्षक हैं ,लेकिन उसका ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में हर एक निर्माण कार्य में हस्तक्षेप रहता है, कारण की उनकी श्रीमती सरपंच जो ठहरी, नरबदिया बाई प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहती है ,कि मेरा प्रधानमंत्री आवास जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाए ,एवं हितेंद्र परस्ते के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।