शौचालय निर्माण कार्य में तिकड़ी ने खेला खुला भ्रष्टाचार का खेल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शौचालय निर्माण कार्य में तिकड़ी ने खेला खुला भ्रष्टाचार का खेल

किवटी स्कूल जहाँ टॉयलेट तो बने पर पानी के अभाव में टॉयलेटों में ताले पड़े है।मजबूरन छात्र छात्राओं को टॉयलेट के लिए बाहर जाना पड़ता है
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 14 दिसम्बर,आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत समनापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत क्यूटी मैं सरपंच सचिव और उपयंत्री इन तीनों की मिलीभगत से शौचालय निर्माण कार्य में खुला भ्रष्टाचार किया गया है, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया, कि शौचालय आज भी अधूरे पड़े हुए हैं, किसी शौचालय की छत नहीं पड़ी है, किसी में दरवाजे नहीं है, तो किसी शौचालय में  सोखते गड्ढे ही नहीं हुए हैं, और पंचायत कर्मियों के द्वारा कागजों में शौचालयों को पूर्ण बताते हुए, प्रत्येक शौचालय के मान से ₹12000 की राशि हड़प कर ली गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, हितग्राही राजकुमार, जगदीश, बलदाऊ, केहर सिंह ठाकुर और भी हितग्राहियों की माने तो हमारे शौचालय आज भी अधूरे पड़े हुए हैं, जिससे हम लोग शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, और मजबूरन हमें शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है!
                ग्राम पंचायत क्यूटी में अगर सघनता से जांच की जाए, तो प्रत्येक शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं,यही हाल किवटी स्कूल का भी है जहाँ टॉयलेट तो बने पर पानी के अभाव में टॉयलेटों में ताले पड़े है।बरसों से बंद पड़ा हेण्डपम्प अपने सुधारने का रास्ता देख रहा है।इन सभी मामलों में पंचायत कर्मियों के द्वारा खुला भ्रष्टाचार किया गया है,ग्रामीणों, हितग्राहियों की मांग है, कि हमारे शौचालय जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं ,ताकि हम लोग शौचालयों का उपयोग कर सकें!


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।