दिव्यांश जैन का लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रथम गृह नगर आगमन पर जगह जगह हुआ स्वागत,भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी किया स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दिव्यांश जैन का लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रथम गृह नगर आगमन पर जगह जगह हुआ स्वागत,भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी किया स्वागत

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 14 दिसम्बर,डिण्डौरी निवासी दिनेश जैन व शिल्पा जैन के सुपुत्र दिव्यांश जैन का हाल ही मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गरिमामई उपस्थिति मे अंतिम पासिंग आउट परेड़ जो कि देहरादून मे हुई जिसमें भाग लेकर लेफ्टिनेंट  पद का अंगीकार किया। धन्य है माॅ नर्मदा की माटी जिन्होने ऐसे सपूत को जन्म दिया जो देश पर मर मिटने के लिए अपने प्राणो की परवाह किये बिना देश के पहरेदार बनें। इसी कड़ी मे भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत एवं सभी पदाधिकारियों के साथ आतिशवाजी एवं माला पहनाकर शाॅल श्रीफल भेंट किया और दिव्यांश की उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि यह डिण्डौरी जिले के लिए गौरव की बात है कि पहली बार कोई जिले का बेटा सेना के इतने उच्च पद पर नियुक्त हुआ। मात्र 18 वर्ष की उम्र मे देश की सबसे कठिन परीक्षा एन.डी.ए मे प्रथम प्रयास मे ही पास करना यह माॅ नर्मदा की कृपा, दिव्यांश के कठिन परिश्रम व इनके परिवार द्वारा दिये अच्छे संस्कार की बदौलत संभव हो सका। इस दौरान अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, युमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मोहन सिंह राठौर, प्रवीण शर्मा, नंदु बर्मन, वीरेन्द्र वैश्य, राजेश सबनानी सहित कार्यकर्ता मोजूद रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।