अपर वन मंडल अधिकारी ने की ग्रामीणों के साथ बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अपर वन मंडल अधिकारी ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

ईश्वर दूबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 31 दिसम्बर को ग्राम अझवार में अपर वन मंडल अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।ग्रामीणों ने बताया कि 17नवंबर से ही अझवार के जंगलों में बाघ की मूवमेंट का पता चल रहा है।
हाल में ही ग्राम अझवार के ही ग्रामीण काशीराम के दो बैलों तथा सुखदेव के एक बैल का शिकार बाघ द्वारा किया गया है।ग्रामीणों को जल्द ही उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।साथ ही ग्रामीणों को बताया कि अकेले जंगल में ना जाएं।मवेशियों को भी अकेले जंगल में ना छोड़े। महिलाएं चमकीली साड़ियां पहन कर, बच्चो को साथ में लेकर जंगल में ना जाएं।जंगल में किसी भी जानवर के मूवमेंट का पता चलते ही उससे 200मीटर से अधिक की दूरी बना लें।रात में शेर गांव या खेतों के भी आ सकते है। अतः सावधानी बनाए रखें।दिन में भी अकेले जंगलों में बहुत अंदर तक ना जाएं।बैठक में अपर वन मंडल अधिकारी,रेंजर,डिप्टी रेंजर,क्षेत्रीय वनरक्षक,वन समिति के अध्यक्ष,ग्राम पंचायत के सरपंच,तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।