शहपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता बाइक चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता बाइक चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 31 दिसम्बर,जिले की शहपुरा में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसके बाद शहपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा आपको बता दें कि शहपुरा  निवासी विकास कुमार गुप्ता की बाइक एचएफ डीलक्स दुकान के सामने दोपहर मे चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में शहपुरा पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए मुकेश तेकाम  संग्रामपुर निवासी 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने धर दबोचा है और मोटरसाइकिल बरामद की है वहीं संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दाहिया, सउनि जुबेर अली, शेख आजाद, प्रधान आरक्षक सुनहर मरावी, मनोज पटेल, आरक्षक बलवीर सिंह एवं चालक आरक्षक संदीप चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका रही

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।