सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता आरोपी को किया गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता आरोपी को किया गिरफ्तार

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 दिसम्बर,सोमवार की दरमियानी रात मृतक रामकुमार अपने  रिश्ते के जीजा झरूप सिंह और अनूप बरकड़े के बीच हुए विवाद  की बात को लेकर अनूप से  मेरे जीजा को गाली क्यों दिया क्यों विवाद किया है  इसी बात को लेकर अनूप बरकडे ने लाठियों से पीट पीटकर रामकुमार को मौत के घाट उतार  दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और कार्यवाही शुरू की। तथा अपराध क्रमांक 544/21 धारा 294,323,302,201, ता.हि. का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडौरी के निर्देशन पर तथा अनु.अधि. पुलिस महोदय शहपुरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शहपुरा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर फरार आरोपी को घटना के दूसरे दिन ही उमरिया जिला के सीमा से दबोच लिया और न्यायालय में पेश किया गया है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे  थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश, दहिया एसआई जुबेर अली,शंकर लाल मरावी,संतोष बंशकार,प्रधान आरक्षक चेतराम परस्ते ,आदित्य शुक्ला, आरक्षक बलवीर, रामनंदन  सनोडिया, श्याम तिवारी की मुख्य भूमिका रही

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।