ठेकेदार की लापरवाही से अधर में लटका जल जीवन मिशन, तीन वर्ष से अधूरी पड़ी पानी की टंकी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ठेकेदार की लापरवाही से अधर में लटका जल जीवन मिशन, तीन वर्ष से अधूरी पड़ी पानी की टंकी

नो दिन चले अढ़ाई कोस की तर्ज पर चल रहा निर्माण ग्राम पंचायत पाकर बघरॉ में पानी की टंकी का कार्य
राजेन्द्र तंतवाय के साथ राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 दिसम्बर,आदिवासी बाहुल्य जिले में शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन दम तोड़ते नजर आ रही है, जिसकी बानगी है जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाकर बघर्रा जहाँ बीते तीन वर्षों से ग्राम में नलजल योजना के लिये पानी की टंकी का निर्माण शहडोल के ठेकेदार आर.के.पांडेय के द्वारा कराया जा रहा है, जो आज भी अधूरा पड़ा हुआ अपनी पूर्णता की बाट जोह रहा है, बावजूद इसके ग्राम के ग्रामीणों की इस समस्या से जिले के आला अधिकारियों को जरा भी सरोकार नहीं है, जिसके परिणाम स्वरूप उक्त ठेकेदार बीते तीन वर्षों से अपनी मनमानी पर उतारू है!
           ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारी ग्राम पंचायत पाकर बघर्रा में सन 2017-18 में नल जल योजना  स्वीकृत हुई थी, जिसकी लागत राशि लगभग 67,00000 रुपए है, बताया गया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत उक्त कार्य को ठेकेदार के द्वारा एक वर्ष के अंदर पूर्ण कराते हुए, लगभग 2 वर्षों तक पूरा मेंटेनेंस करते हुए योजना को चलाकर के, जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाई गई समिति, तदर्थ एवं स्वच्छता समिति के सुपुर्द करना था, लेकिन उक्त ठेकेदार के द्वारा शासन के सारे नियमों को दरकिनार करते हुए, नल जल योजना का निर्माण कार्य पिछले 3 वर्षों से कछुए की चाल से करा रहा है!
            इनका कहना है :-
  "मेरे द्वारा लगातार ठेकेदार को समझाइश दी जा रही है, परंतु उसके रवैये में कोई सुधार नहीं आ रहा है, बहुत जल्द ही ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही की जाएगी!"
                           पी.एच.ई.SDO
                            शिवम सिंन्हा

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।