शहपुरा नगर में नेशनल हाईवे पर आये दिन लग रहा जाम ,अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम की मुख्य वजह,प्रशासन अनभिज्ञ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा नगर में नेशनल हाईवे पर आये दिन लग रहा जाम ,अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम की मुख्य वजह,प्रशासन अनभिज्ञ

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 24 दिसम्बर, क्षेत्र का बड़ा रोड जंक्शन होने के कारण शहपुरा नगर में नेशनल हाईवे पर आये दिन जाम लगना अब आम बात हो गई है तो वहीं प्रशासन इससे अनभिज्ञ बना हुआ है और जाम लगने से आमजन परेशान हो रहे हैं , शहर के मुख्य मार्ग पर रोड तक फैलाकर लगी छोटी बड़ी दुकानें व रोड पर ही बेतरतीब ढंग से फालतू खड़े वाहन जाम की मुख्य वजह बन रहे हैं तो वहीं प्रशासन द्वारा जिम्मेदारों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। 
हो चुकी हैं कई बड़ी दुर्घटनाएं-

 नगर के भीतर मुख्य मार्ग पर पहले ही कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमे कई लोग काल के गाल में समा गए तो अनेकों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं जिसकी प्रमुख वजह अतिक्रमण व वाहन हैं जो अवश्य ही भविष्य मे भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं , अतः नगर परिषद व पुलिस प्रशासन को चाहिए कि अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहनों पर उचित कार्रवाई की जाए जिससे किसी को भी अपने बहुमूल्य जीवन से हाथ न धोना पड़े। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।