आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 24 दिसम्बर,मध्यप्रदेश शासन के द्वारा आयोजित "आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश" कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व स्टार्टअप के लिए एक दिवसीय "युवा संवाद" व्याख्यान का आज दिनांक 23/12/2021 को आयोजन कराया गया ।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अनूप सिंह सेन, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी क्षेत्र समनापुर तथा डॉ पेन्द्रो ने विद्यार्थियों को वेटनरी डिपार्टमेंट की महत्वपूर्ण स्वरोजगार स्थापित कर सकने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।इन योजनाओं से होने वाले लाभ तथा लागत और लोन संबंधी जानकारियों से भी रूबरू कराया। जिससे इन योजनाओं का लाभ लेकर हमारे युवा रोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ उमा अरमो, प्रभारी प्राचार्य डॉ सविता मरावी , तौसीर खान,सायमा कुरैशी, अरुणाभ सेन आदि फैकल्टी मेम्बर्स की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन मि. राजेश बोरकर के द्वारा किया गया।
Home
Unlabelled
शासकीय महाविद्यालय समनापुर, जिला डिंडोरी, मध्यप्रदेश में "युवा -संवाद" कार्यक्रम का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय समनापुर, जिला डिंडोरी, मध्यप्रदेश में "युवा -संवाद" कार्यक्रम का आयोजन
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
