समर्पण माँ नर्मदा यात्रा ने दक्षिण तट में करंजिया विकाशखण्ड से किया जिले में प्रवेश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

समर्पण माँ नर्मदा यात्रा ने दक्षिण तट में करंजिया विकाशखण्ड से किया जिले में प्रवेश

राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 दिसम्बर,डिंडौरी/करंजिया- समर्पण माँ  नर्मदा धार्मिक पद यात्रा गुरुवार को करंजिया विकाशखण्ड से डिंडौरी  जिला डिंडौरी की सीमा में   प्रवेश हुआ।इस दौरान ग्राम करंजिया में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद राजपूत, जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया ,जिला यात्रा सह प्रभारी मनोज मिश्रा ,  जिला भाजपा महामंत्री जय सिंग,जिला प्रकारक रविकांत गुप्ता,करंजिया भाजपा  मंडल अध्यक्ष रामकुमार मोंगरे,जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकर नितिन राय,सिया राम साहू,जगदीश धुर्वे,गजेंद्र करचाम सहित अन्य कार्यकर्ताओ व ग्राम करंजिया के धर्मालंबियों द्वारा पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 ईश्वरानंद महाराज जी एवं  समर्पण माँ नर्मदा परिक्रमा पद यात्रा के साथ चल रहे  धार्मिक पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
             पूज्य उत्तम स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित समर्पण माँ  नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा नर्मदा नदी के दक्षिण तट से अमरकंटक से  होते हुए गुरुवार  दिनाँक 23/12/21 को  जिले की सीमा  में प्रवेश कर रात 7:30  बजे के आस पास ग्राम करंजिया यात्रा पहुँची । जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया ।यात्रा का रात्रि पड़ाव भी करंजिया में रहा । यात्रा में महान संतश्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी ईश्वरानंद जी  महाराज  ,एवं उनके साथ  कुल  182 नर्मदा परिक्रमा वासी   तथा अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल भी अमरकंटक से करंजिया तक स्वामी जी के  साथ पैदल डिंडौरी जिले के में ग्राम करंजिया तक आए। 
                ग्राम करंजिया में रात्रि विश्राम के दौरान  महान संत पूज्य उत्तम स्वामी महाराज द्वारा नर्मदा आरती एवं नर्मदा पुराण पर धार्मिक प्रवचन दिया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मावलंबियो ने पहुँच कर धार्मिक लाभ अर्जित किया । यात्रियों के लिए रात्रि भोजन एवं सुबह के  नाश्ते की व्यवस्था ग्राम के समाजजनों की ओर से कि गई है । आज शुक्रवार को सुबह यात्रा अगले पड़ाव ग्राम रूसा के लिए प्रस्थान करेगी ।जहाँ दोपहर भोजन की व्यवस्था समाज की और से की गई है, तथा रात्रि विश्राम ग्राम  गोरखपुर में रहेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।