आजादी की धरोहर जय स्तम्भ यथावत रखने कलेक्टर को सौप ज्ञापन,जिला कांग्रेस ने - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आजादी की धरोहर जय स्तम्भ यथावत रखने कलेक्टर को सौप ज्ञापन,जिला कांग्रेस ने

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 दिसम्बर,आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ के खिलाफ खोला मोर्चा कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन विदित है कि पूर्व में ही आई विटनेस न्यूज़ 24 ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर जय स्तंभ की खबर प्रमुखता से दिखाई थी वहीं आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जयस्तंभ के संरक्षण को लेकर मोर्चा खोल दिया है कांग्रेस ने आज माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेसी ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा पूर्व में ही गांधी चौक स्थित स्वतंत्रता के स्मारक को दबा दिया है तो वही अब नगर परिषद गिरिजा देवी बालविहार परिसर में बने स्मारक जयस्तंभ को धराशाई करने की मनसा बना ली है वही खेद व्यक्त करते हुए बताया कि दुकानों के निर्माण हेतु जयस्तंभ को गिराने की मंशा नगर परिषद द्वारा बनाई गई है जो कि अनुचित है वहीं कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि हमारे शहीदों के स्मारक को इसी प्रकार ध्वस्त करने का काम नगर परिषद द्वारा किया जाएगा तो जिला कांग्रेस कमेटी सहित यूथ कांग्रेस नगर में ऐतिहासिक धरोहर के लिए आंदोलन करेगी वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी आंदोलन करने की बात कही है आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की वहीं बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
ज्ञापन सोपते समय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नित्यानंद कटारे, आर आर सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी , रजनीश राय पूर्व पार्षद, रितेश जैन पार्षद,  बृजेंद्र दीक्षित, आलोक शर्मा, मुकेश तिवारी, अकील अहमद सिद्दीकी, शिवराज सिंह ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस,, वैभव कृष्ण परस्ते अध्यक्ष जिला एन एस यू आइ, तुलसीराम मरावी,   अजय चंदेल,  कुंजलता सांडया पार्षद, चंदन यादव, बुधराज सिंह ठाकुर, सलीम खान, गोविंद बनवासी, विजय दहिया,ए ए कुरेशी, राजकुमार परतेती, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।