आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 दिसम्बर,थाना यातायात से डिंडोरी के पुलिस बल के द्वारा नगर में समनापुर तिराहा से लेकर कॉलेज तिराहा तक रोड के दोनों तरफ की रोड व्यवस्था एवं बेतरतीब से खड़े वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने की हिदायत देते हुए पैदल मार्च निकाला गया, वाहन मालिकों को एवं दुकानदारों को रोड में अतिक्रमण ना करने की समझाइश देते हुए थाना यातायात स्टाफ !
यातायात पुलिस ने शहर के व्यस्ततम इलाकों में सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के मालिकों को समझाइश दी गई l इस कार्रवाई से गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों में हड़कंप मच गया है।
