बसपा जिला अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट हुई कार्यवाही
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 12 दिसम्बर,डिंडोरी की नर्मदा पुल के ऊपर कपड़ा और सब्जी दुकानों के अव्यवस्थित संचालन के चलते आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है जिसे देखते हुए बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर नर्मदा पुल पर लगी दुकानों से संबंधित एक पोस्ट साझा करते हुए अव्यवस्थित दुकानों के संचालन पर कार्यवाही किए जाने की मांग की वही डिंडोरी यातायात पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर नर्मदा पुल के ऊपर संचालित अव्यवस्थित दुकानों को अलग कराने की कार्यवाही की गई और दुकानदारों को नर्मदा पुल के ऊपर दुकाने ना लगाने की समझाइश भी दी गई ताकि नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो और दुर्घटनाओं का डर ना रहे ।
