जमीनी विवाद के चलते मारपीट और धमकाने का मामला ले पीड़ित दम्पति पहुँचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जमीनी विवाद के चलते मारपीट और धमकाने का मामला ले पीड़ित दम्पति पहुँचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

ग्राम कुकर्रामठ निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कुछ लोगों की शिकायत की गांव के व्यक्तियों पर लगाया मारपीट का आरोप चल रहा जमीनी विवाद 
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 12 दिसम्बर,डिंडोरी के कुकर्रामठ गांव निवासी एक व्यक्ति ने डिंडोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर जमीनी विवाद के चलते मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है पीड़ित व्यक्ति ने बताया उसकी जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत उसने विगत दिनों अनुविभागीय दंडाधिकारी डिंडोरी सहित पुलिस अधीक्षक से की है लेकिन शिकायतों के बाद भी संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं की जा रही है वहीं संबंधित व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है पीड़ित व्यक्ति ने संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।