मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला पंचायत चुनाव निरस्त करने का प्रस्ताव पारित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला पंचायत चुनाव निरस्त करने का प्रस्ताव पारित

फाइल चित्र
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 26 दिसम्बर,शिवराज सरकार का बड़ा फैसला पंचायत चुनाव निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव निरस्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई . इसके बाद प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेज दिया गया है .
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टल सकते हैं . दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई , जिसमें कैबिनेट ने अपने ही अध्यादेश को वापस ले लिया है . साथ ही प्रस्ताव को मंजूरी के लिए इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है .
राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह अध्यादेश स्वतः निरस्त हो जाएगा और राज्य निर्वाचन आयोग के पास चुनाव टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा . ओबीसी आरक्षण पर चल रहे सियासी घमासान को देखते हुए शिवराज सरकार ने पंचायत चुनाव को टालने का फैसला लिया है . बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही विधानसभा में संकल्प पारित करवा चुके हैं . इसके तहत बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुन नहीं होगा . हालांकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट म चल रहा है जिसपर जनवरी 2022 में सुनवाई होनी है
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा में हमारा संकल्प है ओबीसी वर्ग के आरक्षण के बिना चुनाव में नहीं जाएंगे पंचायत मंत्री ने कैबिनेट ने प्रस्ताव रखा कि जो हमारा अध्यादेश परिसीमन से संबंधित कैबिनेट ने उसे वापस लेने के लिए राज्यपाल को भेजने का प्रस्ताव पारित किया है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।