राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 26 दिसम्बर,गंज बशोदा अशोक नगर निवासी कुमारी मुश्कान रघुवंशी 13 दिसंबर से साईकल में माँ नर्मदा की परिक्रमा देश एवं प्रदेश में शुख शांति सम्रद्धि के लिये नर्मदा परिक्रमा कर रही है उनकी साईकल यात्रा दिनांक 25 /12 /2021 को शाहपुर विश्राम गृह पहुँची इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि 16 वर्ष की आयु में साईकल से नर्मदा परिक्रमा करने के पीछे मूल्य उद्देश्य देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कमाना है यात्रा के दौरान रात्रि 8 बजे शाहपुर पहुँची मुश्कान रघुवंशी एवं उनके साथ चल रहे सहयोगियों की भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल तथा विधायक प्रतिनिधि विक्की खान ने की
