शिकार या हत्या जिले में जंगली जीवो की मौत आम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिकार या हत्या जिले में जंगली जीवो की मौत आम

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 27 दिसम्बर,जिले में इन दिनों जंगली जीवो के शिकार व मौत की खबर आम हो गई है जी हां डिंडोरी मुख्यालय से लगभग 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  सरस्ताल रामगुडा के पास सरस ताल के जंगल  में एक मृत बाघिन का शव मिला है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी बना हुआ है वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी थी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया फिलहाल बाघिन की मृत्यु कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है वहीं जिले में पूर्व में भी वन्यजीवों के शिकार की खबरें प्रकाशित हुई थी जिससे वन विभाग को अवगत भी कराया गया था फिर इस प्रकार से बाघिन का शव मिलना फॉरेस्ट विभाग की लापरवाही बतलाता है वहीं इसके पूर्व में 17 नवंबर की दरमियान एक बाघ ने राम गुड़ा सारस ताल के जंगल में गांव के ही व्यक्ति शोभा सिंह के गाय का शिकार किया था,ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिनों से बाघ के दहाड़ने की आवाज भी आ रही है जिसकी जानकारी भी फॉरेस्ट विभाग को पूर्व दी गई थी । वहीं इस पूरे मामले को लेकर फॉरेस्ट विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो पाया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।