विगत 8 माह से टूटा है विधुत पोल,आंगनबाड़ी के ऊपर से गुजरी है लाईन,क्या विधुत विभाग हादसे के इंतजार में है ? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विगत 8 माह से टूटा है विधुत पोल,आंगनबाड़ी के ऊपर से गुजरी है लाईन,क्या विधुत विभाग हादसे के इंतजार में है ?

गिर सकता है,विद्युत पोल,हो सकता है हादसा
ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 4 जनवरी 2022,आगनवाड़ी केंद्र अझवार माल के ठीक सामने लगा विद्युत पोल लगभग आठ माह पूर्व पुराना होकर टूट गया है।ग्रामीणों ने किसी तरह एक दूसरा टूटा हुआ बिजली का पोल गाड़ कर, सपोर्ट बनाकर,उसे रस्सियों के सहारे बांध दिया है।जिसकी जानकारी कई बार विद्युत विभाग को दी गई,ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी देख कर चले जाते हैं,पर आज तक उक्त पोल को बदलने की जहमत नहीं उठाई,आंगनवाडी कार्यकर्ता पीतम बाई मरावी ने बताया कि,उक्त विद्युत पोल लगभग आठ माह पूर्व ही टूट गया है जिसे रस्सियों के सहारे बांधा गया है,अब रस्सी भी पुरानी हो कर खराब हो चुकी है और बिजली का पोल कभी भी गिर सकता है।आंगनवाडी भवन के ऊपर से विद्युत लाइन गई है।कभी अचानक गिर गया तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चे रहते हैं,आंगन में खेलते रहते हैं।बिजली विभाग और ग्राम पंचायत को इसकी जानकारी दे चुके हैं।पर अभी तक किसी भी प्रकार का सुधार कार्य नहीं किया गया।भविष्य में अगर कोई हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से होता है तो पूरी जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी।ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त विद्युत पोल को तत्काल बदला जाए

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।