आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 4 जनवरी 2022,समनापुर के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र निधौरी भानपुर में अवैध शराब एवं सट्टा चालू होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । एवं गांव मे लड़ाई झगड़े के साथ मारपीट व दुर्घटना की स्थिति आये दिन निर्मित होती रहती है । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र निधौरी मे चौरी की घटना भी अधिक हो रहा है । साथ ही अवैध शराब के करोवार से क्षेत्र का वातावरण भी दूषित होने लगा है,
अवैध शराब व सट्टा यदि बंद नहीं की जाती है तो क्षेत्र में दिनों दिन आपराधिक मामले व दुर्घटनाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जायेगी । निधौरी भानपुर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अवैध शराब व सट्टा को तत्काल बंद कराने हेतु जिला उपाध्याक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रीतम मरावी अमरपुर ने तत्काल कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा है ।
