“वरमाला में बवाल: शादी मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की पिटाई के बाद मचा हंगामा” - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

“वरमाला में बवाल: शादी मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की पिटाई के बाद मचा हंगामा”

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 अप्रैल, डिंडोरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाह समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका के पहुंचते ही विवाह समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।


बताया यह भी जा रहा है कि नाराज वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे और प्रेमिका की पिटाई कर दी जिससे दूल्हा बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जैसे तैसे स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

इसके बाद पुलिस दूल्हे और प्रेमिका को थाने ले गई है जहाँ देर रात तक मामले की जांच जारी है। प्रेमिका का कहना है की शादी रचाने से पहले उसने अपने प्रेमी को आख़िरी बार मिलने के लिये बुलाया था लेकिन वो नहीं आया जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा तो वहीं दूल्हे राजा भी प्रेमिका के साथ अफेयर की बात को स्वीकारते हुए उसकी इजाज़त लेने के बाद शादी रचाने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात अमरपुर विकासखण्ड के भैंसवाही गांव से आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।