सील तोड़कर धर्मशाला पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सील तोड़कर धर्मशाला पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 अप्रैल,जिला मुख्यालय के जबलपुर बसस्टेंड क्षेत्र में नर्मदा मंदिर से जुड़ी धर्मशाला पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नर्मदा मंदिर समिति ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा सील की गई धर्मशाला का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया है और वहां रखी सामग्री को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है।

शिकायत में बताया गया है कि पूर्व में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए धर्मशाला को खाली कराकर सील कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर बबलू वर्मन, कविता वर्मन और सूरज प्रसाद वर्मन द्वारा बार-बार कब्जा किया जा रहा है। समिति का कहना है कि सितंबर 2025 में धर्मशाला खाली कराने और सील करने की कार्रवाई के बावजूद स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मार्च 2026 में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर से कब्जा कर लिया गया।

मामले में यह भी आरोप है कि धर्मशाला के भीतर मंदिर निर्माण से जुड़ी सामग्री को ले जाकर रखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप भी लगाया है, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि बार-बार कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण का दोहराव रुक नहीं पा रहा है। नर्मदा मंदिर समिति ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर धर्मशाला को अतिक्रमण से मुक्त कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इनका कहना है:-

मैने मौके पर जाकर पाया कि धर्मशाला का ताला तोड़ा गया है,अब उसमें पंचनामे की कार्यवाही की जाएगी।

नगर पंचायत वार्ड प्रभारी घनश्याम


अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं कि वह इस विवाद को किस तरह सुलझाता है और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाता है या नहीं।

 


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।